• Sat. Oct 5th, 2024

श्रीदेवी के नाम होगा मुंबई का एक इलाका | An area of Mumbai will be named after Shri Devi

श्रीदेवी के नाम होगा मुंबई का एक इलाका | An area of Mumbai will be named after Shri Deviश्री देवी के नाम होगा मुंबई का एक इलाका | An area of Mumbai will be named after Shri Devi

श्रीदेवी, एक ऐसा नाम जिनका जिक्र होते ही उस रात का सारा मंजर आँखों के सामने तैर जाता है जिस रात हिंदुस्तान ने पहली बार ये सुना कि श्रीदेवी अब नहीं रही। बाद में पता ये चला कि वो दुबई में थी होटल में एक स्वीट में अपने कमरे में और जहाँ बाथरूम में रखे bath tub में drub कर उनकी मौत हुई। बरसों बीत गए, लोगों को यकीन नहीं हुआ कि क्या वाकई उस रात यही हुआ था?

खैर, श्रीदेवी की मौत बहुत से लोगों के लिए रहस्य है, बहुत से लोगों के लिए सवाल है लेकिन अब श्रीदेवी के चाहने वालों के लिए खबर ऐसी है जिस पर वो थोड़ा-सा खुश हो सकते हैं और वो खबर ये है कि मुंबई शहर और मुंबई शहर में खासकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स का वो इलाका जहाँ श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर वक़्त बिताया।

2023 के अंत में इन कहानीयों ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई

अब इसी मुंबई शहर के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक चौक है जिसका नाम श्रीदेवी के नाम पर रखा जाना तय हुआ है। मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में ग्रीन एकर्स नाम की एक बिल्डिंग है जहाँ श्रीदेवी रहा करती थी और वहां आसपास रहने वाले बहुत से लोगों ने जो मुंबई का म्युनिसिपल corporation है बीएमसी, उसे चिट्ठी लिखकर बहुत से लोगों ने request किया था कि उनके नाम पर कुछ यहाँ होना चाहिए, यहाँ वो रहा करती थी, बहुत सा वक़्त उन्होंने यहाँ बिताया और अब बीएमसी ने इस बात का ऐलान किया है कि यहाँ एक चौक है जिसका नामकरण अब श्रीदेवी के नाम पर किया जाएगा।

दो अठारह फरवरी की वो रात जब ये खबर आई और हर कोई स्तब्ध रह गया कि ऐसा कैसे हो सकता है? हम सबकी चहेती हवा हवाई हमको ऐसे छोड़कर क्यों जा सकती हैं लेकिन खैर वक्त है। वो अपना रंग जरूर दिखाता है। आज तकरीबन छह साल के ऊपर का समय हो गया श्री देवी इस दुनिया से रुखसत हो चुकी है लेकिन वो अपने चाहने वालों के दिलों में अपने काम के जरिए अपने उस अभिनय के जरिए जिसकी वजह से उन्हें पूरी दुनिया में शोहरत मिली। पहचान रखती है और अब बीएमसी का ये फैसला जब से आया है।

श्री देवी के नाम होगा मुंबई का एक इलाका | An area of Mumbai will be named after Shri Devi

लोगों को पता चला, लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू किया। मुझे लगा कि मुझे भी अपने दर्शकों को ये बात बतानी चाहिए कि अब मुंबई शहर जब वो आएंगे जो दर्शक मुंबई में नहीं रहते, उनके लिए बता रहा हूँ और जो मुंबई में रहते हैं, वो तो जानते ही हैं, कि लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में जब वो जाएंगे, तो श्रीदेवी चौक से होकर वो गुजर सकते हैं और ये एक तरीका अपनी सबसे चहेती अभिनेत्री को सलाम करने का, उन्हें याद करने का हालांकि के बारे में कहा जाता है कि वो अपने सिर्फ काम के जरिए ही लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं।

मैं इस बात को कहते हुए थोड़ा भावुक हो रहा हूँ क्योंकि मैं समझ सकता हूँ कि जिस तरह से श्रीदेवी ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीता और उसके बाद इस दुनिया यूँ ही अचानक रुखसत हो जाना अपने बच्चों की success देखे बिना एक माँ के लिए क्या रहा होगा। खैर हम उसका सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन हाँ इतना जरूर है कि आज इस मुंबई शहर में एक इलाका ऐसा होगा जहाँ चौक पर श्रीदेवी का नाम लिखा होगा, आने-जाने वाले उस चौक से गुजरते समय श्रीदेवी को याद किया करेंगे।

मलाइका बनी सलमान अर्जुन के बीच का कांटा | Malaika became the thorn between Salman and Arjun