• Sat. Oct 5th, 2024

क्या SRK ने राम चरण तेजा को बदतमीजी से पुकारा?

क्या SRK ने राम चरण तेजा को बदतमीजी से पुकारा?

अनंत अंबानी की pre wedding Ceremony में stage पर शाहरुख  खान ने साउथ इंडियन सुपरस्टार रामचरण तेजा को किस नाम से  बुलाया कि उसे सुनकर रामचरण तेजा की जो मेकअप आर्टिस्ट है जेबा  हसन वो वहां उस पार्टी को छोड़कर चली गई। खबर ये निकल कर आ रही है  कि pre wedding ceremony के दौरान शाहरुख खान जब stage पर  अपनी कमान संभाले हुए थे तो एक मौका ऐसा आया जब उन्हें रामचरण  तेजा को stage पर बुलाना था और उस वक्त उन्होंने इडली वाडा कहकर  रामचरण तेजा को स्टेज पर पुकारा।

आप समझ सकते हैं कि किसी भी साउथ  इंडियन व्यक्ति के लिए या सुपरस्टार के लिए खुद को इस तरह  से पुकारे हुए जाना-सुनना कितना अजीब लगा होगा। यही वजह है कि  जेवा हसन ने बाहर आकर मीडिया को इंटरव्यू दिया और साफ तौर पर कहा  कि उन्हें काफी दुख हुआ जब उनके सुपरस्टार रामचरण तेजा को शाहरुख  खान ने इस तरह से पुकारा जैसे कि वो किसी सड़क चलते को बुला रहे  हो जिसका नाम उन्हें नहीं पता, इडली वडा, रामचरण तेजा। सोचिए,  कैसा लगा होगा उस वक़्त?

फाइटर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन रिकॉर्ड क्या हुआ | Fighter movie box office collection record remains intact for 8 days

और उससे भी कहीं ज्यादा बुरा उन लोगों को  लग रहा है, जो शाहरुख खान में अपना सुपरस्टार ढूंढते हैं, जो  शाहरुख खान में king of romance ढूंढते हैं, जो अब तक ये समझते  थे कि शाहरुख खान जो रोल्स रॉइस में चलते हैं, मन्नत जैसे बंगलों  में रहते हैं, क्या वो ऐसी भाषा बोलते होंगे? क्या शाहरुख खान की  जुबां पर  खान इस तरह की भाषा शोभा देती है? और फिर जब ये जिक्र हुआ  तो लोगों को वो वीडियो क्लिप भी याद आ गई जिसमें वो नील नितिन  मुकेश का मजाक उड़ा रहे हैं या सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ा  रहे हैं। कहा तो ये गया कि अवार्ड शो में ये सब scripted था  तो क्या ये इडली बड़ा कहना भी Scripted था और अगर ये scripted  था भी तो उसे शाहरुख खान ने Accept क्यों किया?

वैसे तो  फिल्मों की कहानियाँ तक बदल डालते हैं बहुत सारे dialogues  बदल डालते हैं। जवान में उन्होंने खास dialogue भी बोला  था जिसके बारे में कहा गया कि उन्होंने समीर वानखेड़े पर  निशाना साधा है। तो अक्ल, समझ और दिमाग रखने वाले शाहरुख खान ने  आखिर ऐसा बिना तमीज वाला Dialogue क्यों बोला और अब इस  Dialogue के सामने आने के बाद वो अपना बचाव किस तरह से करेंगे  शायद वो यही कहेंगे वो हमारी आपस की मस्ती है लेकिन जहाँ पर इतने  सारे cameras हो जहाँ पर सब कुछ दिखावे के लिए हो रहा हो

जहाँ पर  इतना बड़ा show चल रहा हो उसके बीच में आप किसी को भी अपने उस  वाले नाम से नहीं बुलाएंगे ना जहाँ आप जब अकेले में private  में होते हैं तब बुलाते हैं क्योंकि उस dialogue को जो आप  स्टेज पर खड़े होकर पुकार रहे थे, पूरी दुनिया सुन रही थी,  आपको भी पता है, बुलाया ही आपको इसलिए गया था ताकि इतने सारे  Cameras आएं। तो जहाँ इतना बड़ा दिखावा चल रहा है, उसके बीच में  इस तरह का नाम लेना पुकारे जाना। दोस्तों, मैं आप लोगों से पूछना  चाहता हूँ, कि इस खबर को सुनने के बाद आपके जहन में क्या तस्वीर  बन रही है, शाहरुख खान की, क्या आपको लगता है, कि यही सही तरीका  है, किसी को बुलाने का? या इससे बेहतर तरीका हो सकता था?

सैतान एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन । Shaitan Advance Box Office Collection Hindi